क्राइम

CG NEWS : रिश्ते हुए शर्मसार: 9वीं क्लास की छात्रा से चाचा ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर घटना की हुई जानकारी, पीड़ित ने कहा…..

सूरजपुर 21 मई 2023। सूरजपुर जिला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी हैं। यहां एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ हैवानियत करते हुए हवस का शिकार बनाया गया। 9वीं क्लास में पढने वाली इस छात्रा के प्रग्नेंट होने के बाद तबितय खराब होने पर घटना की जानकारी घरवाालों को हुई। पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट के बाद आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया हैं।

नाबालिग के साथ रेप का ये मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 14 साल की नाबालिग छात्रा पर उसी के चाचा की गलत नजर थी। बताया जा रहा हैं कि आरोपी चाचा ने किशोरी को पहले तो हवस का शिकार बनाया, फिर मामले की जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया गया। इस दौरान आरोपी चाचा ने कई बार धमकाकर अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां मेडिकल परीक्षण के बा पता चला की लड़की गर्भवती है।

इस पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। ये पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि आरोपी घर से भागकर कही जा रहा है। इस पर पुलिस ने स्टेशन जाकर भी तलाश की। लेकिन वो स्टेशन में भी नहीं मिला। इस बीच पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी रायगढ़ की ओर किसी से बस से निकला है। जिसके बाद पुलिस ने उस बस का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button