क्राइमहेडलाइन

प्रेमी ने की प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या, प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में लोहे की गर्म रॉड डालकर की हत्या, खेत में मिला शव…..

गढ़वा 14 फरवरी 2023: वेलेंटाइन वीक चल रहा है। प्रेमी जोड़े अपने प्रेमियों के प्रति अलग-अलग तरीके से प्यार का इजहार कर रहे हैं। लेकिन प्रेम में इतने भी अंधे नहीं हो जाना चाहिए कि आप सामने वाले की नियत से अनजान हो जाएं, प्रेम की आड़ में सामने वाला कोई ऐसा कुकृत्य ना कर दे कि फिर जीवन भर उसका अफसोस रहे या फिर जीवन ही ना बचे। दरअसल, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां प्रॉमिस डे पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में गर्म रॉड भी डाली गई है, उसे रॉड से दागा गया है। उसके निजी अंगों को जलाया गया है।

ये पूरा मामला झारखंड के गढ़वा जिले का है। जहां किशोरी की लाश खेत में मिली। जिले के केतार थानाक्षेत्र अंतर्गत अजनिया में ये घटना हुआ है। लड़की के परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अजनिया स्थित मुरंगवा टोला के रहने वाले सुरेंद्र सिंह खरवार की खेत में किशोरी का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। आरंभिक जांच में पाया गया कि किशोरी के शरीर को कई जगह गर्म रॉड से जागा गया है। लड़की की हथेली भी जला दी गई थी प्राइवेट पार्ट में रोड डालकर उसकी हत्या कर दी गई।

आरंभिक जांच में पता चला है कि मृतका और आरोपी के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका की मां और भाई ने बताया कि उसका गांव के ही एक लड़के के सात 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिला करते थे। 3 दिन पहले ही आरोपी ने फेसबुक पर किशोरी की तस्वीर अपलोड की थी। परिजनों ने इसका विरोध किया था। मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इसका हश्र इतना बुरा होगा।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका की मां ने बताया उनकी बेटी ने पूरे दिन आंगन की लिपाई की थी। मां रोते हुए कहती हैं कि उनकी बेटी पूरे टोले की चहेती थी। अच्छे स्वाभाक की थी। रात को वह भोजन करके सोई थी। रात को कब और कैसे निकली किसी को भनक तक नहीं लगी। अगली सुबह जब सबलोग जगे तो वह अपने कमरे में नहीं थी। तब लगा, शायद जलावन लाने जंगल की तरफ गई होगी। बाद में गांव में ही लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली तो हमलोग घटनास्थल पर गए। वहां, मिर्च के खेत में बेटी का शव पड़ा था।

मृतका की मां कहती हैं कि गर्म लोहे से दागकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। हत्याकांड की इस घटना के बाद गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या की गई हैं। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Back to top button