शिक्षक/कर्मचारी

प्राचार्य को राज्य सरकार ने दी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..

रायपुर 20 अप्रैल 2023। राज्य सरकार ने बीमार प्राचार्य एके दीक्षित को स्वैच्छिक सेवानिवृति दे दी है। प्राचार्य एके दीक्षित हाईस्कूल उरकुरा विकासखंड धरसींवा में पदस्थ थे। पिछले काफी दिनों से वो बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन किया था। स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए उन्हे 31 अक्टूबर 2022 से स्वैच्छिक सेवानिवृति दी गयी है।

Back to top button