मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी है नशे पर वार, दुर्ग में लाखों के गांजे के साथ ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ तक पहुंची पहुंची, हाईटेक तस्कर व सरगना तक पर कसा शिकंजा

दुर्ग6 सितंबर 2024। नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाईयां हो रही है। दुर्ग पुलिस ने 4.50 लाख कीमत के 45 किलो गांजे गांजे के साथ पांच आरोपियों को दबोचा है। आईजी रामगोपाल गर्ग और एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 45 किलोग्राम गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। दरअसल दुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि उडिसा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर एक मकान में रखा है। जिसे पिन्तू कुमार साहनी एवं जी0 सरोजनी दोनो मिलकर बेच रहे हैं।

सूचना पर आईजी और एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुच कर रेड कार्यवाही की। इस दौरान मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जी0 सरोजनी, पिन्तू कुमार साहनीं मिले। मकान के अंदर कब्जे में रखा बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वो ओडिसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 6 लाख रूपया वो देता है। पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों तक भी पहुंची है, जो अलग-अलग तरीके से गांजे की तस्करी करते थे।

पुलिक ने 45.145 किलोग्राम गांजा, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमती 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जुमला कीमती 17.5 लाख रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया है। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।             आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज है।

सस्पेंड न्यूज: सहायक संपदा प्रबंधक निलंबित, पैसे के लेनदेन के मामले में गिरी गाज
NW News