गणेश पूजा के दौरान दो गुट भिड़े, डांस को लेकर हुए विवाद के बाद दो भाईयों समेत तीन लोगों की गयी जान

दुर्ग 8 सितंबर 2024। गणेश पूजा के दौरान एक बड़ी वारदात हो गयी। आपसी विवाद में 2 भाईयों समेत तीन की जान चली गयी। घटना नंदनी खुंदनी गांव में पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति के पूजा पंडाल का है। देर रात गणेश पंडाल में डांस को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और डांस करने लगे।

जानकारी के मुताबिक दूसरे मोहल्ले के लोग पहुंचे तो समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इस पर विवाद शुरू हो गया। सुबह मोहल्ले के बड़े-बुजुर्ग लोगों ने उन्हें बुलाया और आपस में सुलह करवा दी। रात करीब 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही आकाश वहां पहुंचा तो धन्नु यादव मारपीट करने लगा। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए।

लाठी-डंडे और लात-घूंसे से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश यादव (25) और करण (22) पुत्र अश्वनी यादव सगे भाई थे,।

जानकारी के मुताबिक वासु (19) पुत्र धनेश कुमार यादव उनका चचेरा भाई था। राजेश बोरिया गांव में मजदूरी करता था। उसकी 9 महीने की बेटी है। वहीं करण JCB चलाता था, जबकि वासु माइंस में काम करता था। आकाश भी खेती किसानी करता है। पुलिस अब घटना को लेकर आगे की जांच कर रही है।

CG : उद्योग मंत्री देवांगन का सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक......सीमेंट दर न बढ़ाए, प्रदेश के सीमेंट कंपनियों के प्रमुखों की ली बैठक

 

NW News