हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

3 की गयी जान: भीषण सड़क हादसे में 2 महिला समेत तीन लोगों की गयी जान, ट्रक ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर

खैरागढ़ 17 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। घटना में तीन लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ तीखी नराजगी जतायी। घटना खैरागढ़ -धमधा मार्ग पर हुई है। जानकारी के मुताबिक जोरातराई में बाइक और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी।

टक्कर इतनी जोरदार थी, कि मौके पर ही बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गयी। घटना जिस ट्रक से हुई है, वो सीमेंट के परिवहन में लगी थी। सीमेंट की बोरी को खाली कर ट्रक जा रहा था। इस दौरान ट्रिपल सवारी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों मृतको क़ी पहचान नहीं हुई है। छुईखदान थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इस मामले में तीनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जानकारी के मुताबिक सभी किसी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया है। पुलिस इस मामले में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

 

Back to top button