बिग ब्रेकिंग

VIDEO बड़ा हादसा: 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, 30 लोग घायल, 13 लोगों की हालत गंभीर

मोहाली 05 सितंबर 2022 : मोहाली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां फेज 8 में एक झूला अचानक हवा में टूट गया और करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। झूले में करीब 30 लोग बैठे थे। घटना में करीब 13 लोग घायल हो गए हैं। घटना की तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें लोग घायलों को गोद में उठाकर भागते-दौड़ते देखे जा रहे हैं। इन सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबर पंजाब के मोहाली से आ रही है जहां दशहरा ग्राउंड में चल रहे मेले में अचानक बड़ा हादसा हो गया। यहां के फेज-आठ के दशहरा मैदान में लगे मेले में रात ड्रॉप टावर झूला 50 फीट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर पड़ा। झूले पर करीब 30 लोग सवार थे। जिनकी जान बाल बाल बच गई। लेकिन झूले में बैठे लोगों को चोटें जरूर आई हैं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। काफी ऊंचाई से गिरने के प्रभाव के कारण कई लोग अपनी कुर्सियों से हवा में उछलते देखे गए और बहुत तेज आवाज सुनाई दी. इसके चलते आस पास में दहशत फैल गई।

जिला प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। हादसे के बाद झूला संचालक कर्मचारियों समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सरबजीत कौर और नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डीसी अमित तलवार ने कहा कि घटना की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फेज-आठ के दशहरा ग्राउंड में लंदन ब्रिज नाम से मेला लगाया गया है। रविवार की छुट्टी के चलते यहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ड्रॉप टावर झूले के पास काफी भीड़ थी। झूले पर करीब 30 लोग सवार होकर आनंद ले रहे थे। झूला घूमते हुए ऊपर की ओर जा रहा था। टॉप पर पहुंचने से पहले उसमें अचानक खराबी आ गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले सीट समेत 50 फुट से तेज गति से नीचे आकर गिरे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कई लोगों की सीट बेल्ट टूट गई और वो उछलकर सीट से बाहर आ गिरे। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। झूले के नीचे गिरते ही संचालक और कर्मचारी भाग निकले। लोगों ने उनका पीछा करने कोशिश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इस दौरान मेला स्थल पर भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि रविवार को मेले में काफी भीड़ थी। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हादसा कैसे हुआ। उसी के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

मेले के आयोजक सन्नी सिंह ने बताया कि यह हादसा कैसे हुआ, पता लगाया जाएगा। हालांकि अब तक तकनीकी खामी लग रही है। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले कई मेले आयोजित कर चुके हैं लेकिन इस तरह का मामला कभी सामने नहीं आया। हम इस मामले में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले मेला 31 अगस्त तक ही था लेकिन बाद में इसे 11 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था।

Back to top button