क्राइम

राजधानी में देर शाम हुई हत्या मामले में दो गिरफ्तार…..आपसी विवाद में पीट पीट कर हुई थी हत्या, एक आरोपी की तलाश जारी

रायपुर 24 जून 2022। राजधानी में बुधवार की देर शाम आपसी विवाद में दो लड़कों की बेदम पिटाई कर दी गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दो आरोपी को राजधानी पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना चांगोराभाठा के झंडा चौक गली के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रामअवतार साहू, रामू साहू और किशोर साहू अपने घर के पास मोहल्ले के ही रहने वाले दुर्गेश नाम के लड़के से विवाद कर रहे थे।

इसी दौरान मोहल्ले के राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुंचे और विवाद को लेकर पूछताछ के दौरान रामवतार साहू, रामू साहू और किशोर साहू ने राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट शुरू कर दी। रामवतार साहू, रामु साहू और किशोर साहू से डंडे और पाइप से राजा ठाकुर और सुनील साहू को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें से राजा ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई, वही सुनील साहू को जगन्नाथ अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील साहू की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में तीन आरोपियों पर हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण में दो आरोपी रामवतार साहू और रामू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामू साहू गूंगा बहरा है, जबकि आरोपी का एक अन्य भाई किशोर साहू की तलाश पुलिस कर रही है।

Back to top button