क्राइमहेडलाइन

दो की मौत: सरगुजा पैलेस के करीब महिला-पुरुष की मिली लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर 26 अगस्त 2023। सरगुजा पैलेज के करीब महिला-पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है। पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। दोनों का शव सरगुजा पैलेस कोठी घर की दीवार से लगे कुएं में मिली है।

जानकारी के मुताबिक महिला पुरुष दोनों की लाश कुएं में मिला है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन महिला पुरुष की लाश मिली है, वो दोनों रिश्ते में पति पत्नी है। दोनों को कबाड़ कचरा बीनकर जीवन जीते लोगों ने देखा था। आशंका है कि शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ होगा, जिसके बाद दोनों ने कुएं में कूदे होंगे या फिर लड़ते हुए कुएं में गिर भी गये हैं।

पुलिस दोनों एंगल पर भी जांच कर रही है। लाश को कुएं से निकलकर जांच पर पुलिस जुट गयी है। कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके की घटना बतायी जा रही है।

Back to top button