मनोरंजन

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, वायरल हुआ तस्वीर..

मुंबई 27 अक्टूबर 2023|बाॅलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा काफी कम भारत आ पाती हैं। ऐसे में उनके फैंस भी उनकी एक झलक देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं। वहीं, अब प्रियंका भारत लौट आई हैं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, प्रियंका ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वे मुंबई लौटकर आ रही हैं। गुरुवार रात उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस मीडिया को अभिवादन किया, लेकिन पैपराजी के बार-बार उनके करीब आने से वे काफी परेशान होती भी दिखाई दीं।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह मुंबई लौट आ रही हैं। गुरुवार की रात को उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और फोटोज भी खिंचवाईं। इस दौरान एक्ट्रेस कंफर्टेबल लुक में भी स्टाइलिश लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने ब्रालेट टॉप के साथ ग्रे पैंट पहना था और अपने लुक को लॉन्ग ब्लैक जैकेट से स्टाइल किया था

खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के गले में मौजूद पेंडेंट ने भी सभी का ध्यान खींचा। दरअसल, एक्ट्रेस ने बेटी के नाम का पेंडेंट पहन रखा था। उनके पेंडेंट में Malti लिखा हुआ है। इससे पता चलता है कि प्रियंका अपनी बेटी को कितना प्यार करती हैं

Back to top button