ब्यूरोक्रेट्स
CG- शिक्षा मंत्री के निज सचिव सोनी की छुटटी, अब के.के.राठौर होंगें शिक्षा मंत्री के विशेष सचिव, लग रही है तरह-तरह की अटकलें…..
रायपुर 22 दिसम्बर 2021। …आखिरकार शिक्षा मंत्री के निज सचिव अजय सोनी की छुट्टी हो गयी है। GAD ने उनके हटाने का आदेश जारी कर दिया है। अजय सोनी के स्थान पर केके राठौर को शिक्षा मंत्री का विशेष सहायक बनाया गया है।
इससे पहले 20 दिसम्बर को GAD की तरफ से स्कूल शिक्षा मंत्री मंत्री के निज सहायक अजय सोनी को हटाने का आदेश जारी किया गया था। अजय सोनी CMO आफिस रायपुर में NMA थे। उनकी सेवाएं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को सौंपी गई है। वही नये विशेष सचिव बनाये गए, केके राठौर अभी निज सचिव औद्योगिक विकास निगम में थे।