टॉप स्टोरीज़

उर्मिला देवांगन चंगोराभाठा देवांगन कल्याण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनी ….

रायपुर 11 दिसंबर 2022। मां परमेश्वरी भवन, परमेश्वरी चौक, न्यू चांगोरा भाटा रायपुर में चंगोराभाठा देवांगन कल्याण समाज आमसभा बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र देवांगन की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेतु नाम आहूत किया गया, आमसभा बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेतु उर्मिला देवांगन का नाम प्रस्तावित किया गया, उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से उर्मिला देवांगन को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेतु चुना गया ।

चंगोराभाठा देवांगन कल्याण समाज अध्यक्ष राजेन्द्र देवांगन द्वारा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद हेतु उर्मिला देवांगन का नाम सर्वसम्मति से चुने जाने की घोषणा आमसभा में की गई। चंगोराभाठा देवांगन कल्याण समाज, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी हेतु शीला देवांगन एवं लक्ष्मी देवांगन को उपाध्यक्ष, रुखमनी देवांगन को सचिव तथा उत्तरा देवांगन को सहसचिव नियुक्त किया गया। हेमिन देवांगन को महिला प्रकोष्ठ संरक्षक नियुक्त किया गया। आमसभा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे दयालु राम देवांगन, राम किशुन देवांगन, रमेश देवांगन, रूपेश देवांगन, सत्येन्द्र देवांगन आदि की गरिमामयी उपस्थित रही।

Back to top button