VIDEO- भाजपा नेता को जान से मारने की कोशिश: सुरक्षाकर्मी ने ही रायफल ताना, कहा, ज्यादा वीआईपी है क्या? गोली चलाने की करने लगा कोशिश…

बीजापुर 17 अगस्त 2024। बीजापुर में भाजयुमो जिला महामंत्री बिलाल खान को जान से मारने की धमकी दी गयी। कमाल की बात ये है कि उनकी ही सुरक्षा में तैनात एक जवान ने गन लोड कर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि, दूसरे जवान ने उनसे गन छीन ली। जवान शराब के नशे में धुत था। अब एसपी ने जवान को सस्पेंड कर दिया है। मामला भोपालपटनम थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक नशे में धुत जवान का बात करते और गन लोड करते वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह कह रहा है कि, कौन है ये नेता इतना VIP बनता है। नक्सलियों की धमकी की वजह से भाजपा सरकार जब से आई है उनकी सुरक्षा के लिए 2 जवानों को तैनात किया गया। जानकारी के मुताबिक बिलाल खान ने बताया कि, वे 24 घंटे सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड के साथ ही रहते हैं।

एक जवान की ड्यूटी काफी समय पहले लगी थी, उसे आज हटाया गया है। उसकी जगह पर दूसरे जवान नागेश टिंगे को भेजा गया है। दोपहर वे अपने घर में सो रहे थे। घर पर परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं था। दोनों जवान घर के बाहर बैठे थे। नागेश शराब के नशे में था, उसने बाहर गाली-गलौज की। गन कॉक (लोड) कर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया।इस दौरान उसने गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि दूसरे जवान ने उसे रोका और उसके हाथों से गन ले ली गई।

 

 

CG- शिक्षा ऋण चुकाने में अनुज की मदद करेगी सरकार, बीटेक पास युवा को मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा
NW News