बिग ब्रेकिंग

VIDEO : पुलिस की धक्का-मुकी में चिदंबरम का पसली फैक्चर… सांसद को सड़क पर फेंका…

नयी दिल्ली 13 जून 2022। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम घायल हो गये। दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने धक्का दे दिया, जिसकी वजह से उनकी बाई पसली में फ्रैक्चर हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने वीडियो जारी कर इसकी सूचना दी है।

सूरजेवाला ने वीडियो जारी कर कहा कि पूरे दिन कांग्रेस के नेताओं को जानलेवा हमला किया गया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर जानलेवा हमला किया गया। सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर भी हमला किया गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया है।

रणदीप सूरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार बर्बरता की हर हद पार कर गई। पूर्व गृह मंत्री, पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई, चश्मा ज़मीन पर फेंका, उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवाड़ी को सड़क पर फेंका गया। सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। क्या यह प्रजातंत्र है?

Back to top button