पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO : नितिन नवीन के बयान पर CM भूपेश का तीखा वार… बोले- छत्तीसगढ महतारी का विरोध, छत्तीसगढ़वासियों का विरोध… 15 साल सिर्फ शोषण और लूटने..

रायपुर 3 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ महतारी के मुद्दे पर नितीन नवीन के बयान ने सियासी बवाल मचा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन के बयान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी नाराजगी जतायी है। मुख्यमंत्री ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा को लुटेरा और छत्तीसगढ़ के लोगों का शोषण करने वाला और महतारी का अपमान करने वाला बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या छत्तीसगढ़ भारत से बाहर है ? हर प्रदेश का अपना गौरव होता है,अपनी संस्कृति होती है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति रायपुर में लगी है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में लगेगी। हम लोग छत्तीसगढ़ को महतारी यानी मां के रूप में देखते हैं। जैसे भारत माता वैसे हमारे लिए छत्तीसगढ़ माता है। उसी का नारा लगाते हैं और पूजा भी करते हैं।

सीएम ने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ़ है, जो भारत माता की दुलारिन बेटी है। जिस प्रकार से हम भारत माता का सम्मान करते हैं। छत्तीसगढ़ हमारी माता है, भाजपा उसका विरोध कर रहे हैं तो ये छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध है। भाजपा 15 साल यहां सत्ता में रही कभी यहां की भाषा, संस्कृति को बढ़ाने का काम नहीं किया। आज 42 जनजातियां यहां रहती हैं कभी इनकी सुध नहीं ली, आज हम अपनी संस्कृति बढ़ा रहे हैं तो तकलीफ हो रही है।

Back to top button