शिक्षक/कर्मचारी

VIDEO : “….. किसी की बपौती नहीं, जो उनके पिछलग्गु बनकर चलेंगे”…….बौखलायी पिंकी शर्मा ने दिया फेडरेशन को बड़ा झटका….. फेडरेशन को छोड़ शामिल हुई इस बड़े नेता के संगठन में….

रायपुर 11 फरवरी 2022। पदोन्नति के मसले पर जिस तरह से खींचतान चल रही थी, उसके बाद तो ये साफ हो गया था कि फेडरेशन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पदोन्नति विवाद पर फेडरेशन का नेतृत्व शुरू से ही सवालों में था, खासकर सहायक शिक्षकों के मुद्दे पर फेडरेशन नेताओं की खामोशी उनकी मंशा को कटघरे में खड़ा कर रही थी। आग में घी डालने का काम फेडरेशन की उस बेवकूफी ने कर दिया, जब कोर्ट जाने वाले फेडरेशन के पदाधिकारियों पर कार्रवाई और नोटिस जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया।

इन घटनाक्रम के बीच आज फेडरेशन को बड़ा झटका लगा है। सहायक शिक्षक फेडरेशन की कद्दावर नेत्री प्रेमलता शर्मा ने फेडरेशन छोड़ लिया है। प्रेमलता (पिंकी) शर्मा के साथ कई और महिला पदाधिकारी ने फेडरेशन छोड़ दिया है। ये सभी फेडरेशन छोड़कर केदार जैन के संगठन संयुक्त शिक्षक संघ में शामिल हो गयी है। आज देर शाम राजधानी में संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन की मौजूदगी में सभी फेडरेशन को अलविदा कहा और संयुक्त शिक्षक संघ में शामिल हो गयी। फेडरेशन छोड़ते ही पिंकी शर्मा ने फेडरेशन के नेताओं को आड़े हाथों लिया। पिंकी शर्मा ने कहा कि…

“फेडरेशन में आज तानाशाही चल रही है, हम किसी की बपौती गुलाम नहीं है, कि उनके अनुसार चलेंगे। जहां मान सम्मान नहीं, वहां हमलोग नहीं रह सकते। हमने अपनी मांगों को लेकर फेडरेशन की तरफ आशा भरी नजरों से देखा था, लेकिन कहीं भी फेडरेशन हमारे साथ नहीं रहा, उलटे नोटिस देकर हमारी मानहानि की गयी, मैं उस फेडरेशन में अब नहीं रह सकती। केदार जैन जी हमारे साथ शुरू से खड़े रहे, हम उनके संगठन में शामिल होंगे और उनके निर्देशों का अनुकरण करेंगे”

पिंकी शर्मा के साथ कई अन्य पदाधिकारियों ने भी फेडरेशन छोड़ दिया है। सभी ने केदार जैन के संगठन संयुक्त शिक्षक संघ पर आस्था जतायी है। वहीं केदार जैन के संगठन संयुक्त शिक्षक संघ की तरफ से भी उनका स्वागत किया गया है।

Back to top button