बिग ब्रेकिंग

VIDEO: जिन स्कूलों में महिला स्टाफ, वहां पुरुषों को खानी पड़ती है “सरडॉन टेबलेट”, वहां होते हैं अधिक झगड़े…..शिक्षा मंत्री का अजीबोगरीब बयान

जयपुर 13 अक्टूबर 2021। शिक्षा मंत्री का अजीबोग़रीब बयान आया है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि जिन स्कूलों में महिलाएं पदस्थ होती है,वहां झगड़े खूब होते हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का बयान सुर्खियों में हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बालिक दिवस पर कहा कि महिलाएं झगड़ालू होती हैं। यही बात उन्हें पुरुषों से आगे निकलने से रोकती है। जिन स्कूलों में महिला स्टॉफ है वहां झगड़े अधिक होते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसी बहुत सी रिपोर्ट आती हैं, जहां महिलाएं स्कूलों में झगड़ा करती हैं। अगर इन छोटी-छोटी बातों में सुधार कर लें तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी।

पुरुषों और प्रधानाचार्यों को खानी पड़ती है ‘सैरीडॉन’

डोटासरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाओं के झगड़े कारण स्कूलों का पुरुष स्टॉफ बहुत परेशान रहता है। पुरुषों और प्रधानाचार्यों को सैरीडॉन टेबलेट तक खानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं लाई है, महिलाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। वे इन सब से ऊपर उठकर पुरुषों से आगे निकलें।

 

Back to top button