हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

CG ब्रेकिंग: रायपुर स्टेशन में सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, RPSF जवान की मौत एक यात्री की हालत गंभीर….मचा हड़कंप

रायपुर 10 फरवरी 2024। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेशन में खड़ी सारनाथ एक्सप्रेस में अचानक गोली चल गयी। सुबह 6 बजें के लगभग हुए इस फायरिंग में RPSF के एक जवान के सीने को गोली चीरते हुए ट्रेन में सो रहे एक यात्री को लग गयी। ट्रेन में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। घायलों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल जवान की मौत हो गयी, जबकि यात्री की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर रेलवे स्टेशन में आज सुबह 6 बजें के लगभग घटित हुई। बताया जा रहा है कि आज तड़के सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक RPSF के सब इंस्पेक्टर एस.डी.घोष 4 जवानों के साथ जांच के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में अनुरक्षण करने के दौरान सारनाथ एक्सप्रेस रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर सुबह 6 बजेें आकर रूकी हुई थी। इसी दौरान RPSF के जवान कांस्टेबल दिनेश चंद्र के बंदूक़ से अचानक कोच नंबर एस-2 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हो गया।

इस फायरिंग में खुद जवान दिनेश चंद के सीने पर गोली लग गयी। इसके साथ ही गोली ऊपर बर्थ में सो रहे नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस के पेट में जा लगी। साइड बर्थ पर सो रहे मोहम्मद दानिस के पिता ने जब गोली चलने की आवाज सुनकर उठे तो उन्होने देखा कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है। इस घटना में घायल जवान और यात्री मोहम्मद दानिश को रामकृष्ण हॉस्पिटल में चिंताजनक हालत में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान दिनेश चंद्र की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान राजस्थान का निवासी था। वहीं घायल यात्री का उपचार जारी है।

Back to top button