बिग ब्रेकिंग

महिला पटवारी का घूस लेते वीडियो वायरल : …. “इस काम का 5 हजार लगता है, हमारे यहां यही रेट है” रिटायर्ड जवान से मांगे रूपये…..हुई सस्पेंड

कांकेर 30 अप्रैल 2022। घूसखोर महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला पटवारी का एक रिटायर्ड जवान से घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। कांकेर तहसील के हल्का नंबर 26 की पटवारी कामिका मंडावी को सस्पेंड कर एसडीएम कार्यालय कांकेर में अटैच किया गया है। शुक्रवार को महिला पटवारी का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ था।

रिटायर्ड जवान भीखम साहू को जमीन दस्तावेज की नकल निकलवानी थी, जिसके लिए वे महिला पटवारी कामिका मंडावीके पास गये थे। इस काम केलिए कामिका ने 5 हजार रुपये की डिमांड की थी। वीडियो में महिला ने ना सिर्फ काम के लिए रेट फिक्स होने की बात कही थी, बल्कि ये भी कह दिया था कि राजस्व विभाग में कोई भी इमानदार नहीं है।

कमाल की बात यै है कि जवान के खुद के परिचय देने के बावजूद महिला खुलेआम घूस का रेट और डीलिंग करती रही। 5 हजार रुपये में से 4 हजार रूपये घूस लेने का वीडियो रिकार्ड हुआ था। जवान ने इस वीडियो को अपने मोबाइल से बना लिया था, जिसके बाद शुक्रवार सुबह से ही ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा, जिसके बाद देर शाम ही एसडीएम ने महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया।

वीडियो में ये हुई थी बातचीत

  • कामिका मंडावी : उस दिन आप क्या बोल रहे थे?
  • रिटायर्ड जवान : क्या?
  • कामिका मंडावी : ज्यादा बता रहे हैं, बोल रहे थे न?
  • रिटायर्ड जवान : हां, हमारे हिसाब से तो…
  • कामिका मंडावी : इतना ही लगता है।
  • रिटायर्ड जवान : नहीं, लेकिन, 5 हजार बहुत ज्यादा होता है।
  • कामिका मंडावी : इतना ही चल रहा है यहां पर।
  • रिटायर्ड जवान : अब हम तो पूरी जिंदगी ईमानदारी से काम किए हैं। इसलिए हमारा दिल दुखता है। हम सीधा बोलते हैं।
  • कामिका मंडावी : लेकिन हमारे विभाग में कोई ईमानदारी नहीं है। आप तो जानते हैं राजस्व विभाग को।
  • रिटायर्ड जवान : जानता हूं। … तो कुछ कन्सेशन भी नहीं हो सकता है क्या?
  • कामिका मंडावी : देख लीजिए आप अपने हिसाब से
  • रिटायर्ड जवान : मैं तो कुछ भी नहीं देना चाहता हूं। आप बताइये? अब हमारा तो काम है, मजबूरी है। बाकी आप देख लीजिए।
  • कामिका मंडावी : आप देख लीजिए अपने हिसाब से।
  • रिटायर्ड जवान : नहीं, आप बता दीजिए।
  • कामिका मंडावी : मैं तो बता चुकी हूं आपको।
  • रिटायर्ड जवान : कितना दूं, बता दीजिए?
  • कामिका मंडावी : आप देख लीजिए
  • रिटायर्ड जवान : देखिए बात में आपको ऐसा न हो कि ..
  • कामिका मंडावी : मैं तो बता चुकी हूं कि कितना लगता है
  • इसके बाद रिटायर्ड जवान भीखम साहू 2 हजार रुपए निकाल कर कामिका मंडावी को दे देते हैं। जिसे वह अपनी पर्स में रख लेती हैं।
  •  रिटायर्ड जवान : इतना चलेगा क्या? बताइये?
  • कामिका मंडावी : नहीं, आपको चलना चाहिए। मैं तो आपको बता दी कि 5 लगता है।
  • रिटायर्ड जवान : मुझे तो चलेगा, आप बताइये उस हिसाब से।

फिर भीखम साहू 2 हजार रुपए और देते हैं। उसे भी कामिका मंडावी मुस्कराते हुए अपनी पर्स में रख लेती हैं।

Back to top button