पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO- खाने के पैकेट को लेकर नेता प्रतिपक्ष का धरना, संकल्प शिविर के नाश्ते के पैकेट पर मचा बवाल, जानें पूरा मामला

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:। चुनाव के वक्त में विवाद किसी भी मुद्दे पर गरमा जाता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को देखने को मिला, जब भोजन के पैकेट को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष धरने पर बैठ गये। दरअसल चिरमिरी में संकल्प सभा का आयोजन था, जिसमें आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए नाश्ते का पैकेट निगम के सभागार में  तैयार हो रहा था। इसकी जानकारी नगर निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह को जैसे ही लगी। वो तुरंत मौके पर पहुंचे और खूबं हंगामा मचाया और फिर धरने पर बैठ गये। उनका कहना था कि निगम के कर्मचारियों को वेतन देने केलिए पैसे नहीं हैं और यहां खाना बन रहा है।

संतोष सिंह ने वहां उपस्थित कर्मचारियों से शासकीय भवन में तैयार किये जा रहे नाश्ते के पैकेटों के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन जब जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक उन्हें बताया नहीं जायेगा, तब तक नाश्ता बाहर जाने नहीं दिया जायेगा। इधर नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर चिरमिरी निगम महापौर कंचन जायसवाल ने कहा कि, बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उनको कोई कार्यक्रम करना हो तो वे भी किराए पर सभागार ले लें।  

इधर, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह का आरोप था कि निगम में कांग्रेस के महापौर हैं और विधायक विनय जायसवाल की पत्नी है। इन लोगों की सहमति से ही 3000 लोगों के लिए नाश्ते का पैकट निगम के सभागार में तैयार किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारी की मौजूदगी में नाश्ता तैयार किया जा रहा है। इससे सरकारी पैसों का भी दुरुपयोग हो रहा है। हंगामा बढ़ता देख कर्मचारी मौके से भाग गये।

Back to top button