हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

CM विष्णुदेव “टॉप 100” प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल, 2 माह के छोटे से कार्यकाल में ही छुई लोकप्रियता व उपलब्धियों की ऊंचाई

CM विष्णुदेव “टॉप 100” प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल, नई दिल्ली, 29 फरवरी 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शोहरत और लोकप्रियता ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नयी पहचान बनायी है। दो महीने की ही उपलब्धियों की बदौलत मुख्यमंत्री देश के उन 100 प्रभावशाली लोगों में शुमार हो गये हैं, जो अपनी कार्यशैली की वजह से देश प्रदेश की दशा और दिशा सुधारने में योगदान दे रहे हैं। देश के प्रतिष्ठित अखबार “इंडियन एक्सप्रेस” ने देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी नाम है। अखबार ने अलग अलग विधा के शख्सियतों की कार्यशैली, दूरदर्शिता व लोकप्रियता के आधार पर चयन किया है।

छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत कम समय में ही लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ी हैं। दो महीने के अल्पावधि में ही मोदी की गारंटी लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता के दिल में जगह बनायी है। आदिवासियों के साथ आम जनता में सुशासन का विश्वास जगाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने अनेकों कार्य किये हैं। लिहाजा,  इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी शामिल किया गया है।

अविभाजित मध्यप्रदेश में पंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले श्री साय ने राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त किया है। विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही साय को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। सांसद के रूप में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुये 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया। वहीं केंद्र में इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय का प्रभार संभालते हुये उन्होने अपनी कर्मठता का परिचय दिया। यही कारण है जब छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने की बारी आई तो केंद्रीय नेतृत्व ने साय पर ही भरोसा जताया।

प्रदेश की बागडोर संभालते ही दो महीने के अल्पावधि में कई जनहितकारी फैसलों से सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। मोदी की गारंटी को प्राथमिकता से लागू करने के साथ ही श्री साय ने अपनी पहली कैबिनेट में 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्के आवास बनाने का निर्णय लिया। प्रदेश में कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा पूरा किया गया। युवाओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पीएससी भर्ती परीक्षा वर्ष 2022 प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया है। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में 2 साल के धान के बकाया बोनस राशि दी गयी। तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 5500 रूपए प्रति मानक बोरा सहित राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना आदि कई योजनाओं से विष्णुदेव साय ने लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

Back to top button