हेडलाइन

विधायक के काफिले पर फायरिंग को लेकर नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, लिखा- पुलिस का काफिला…..

बीजापुर 23 अप्रैल 2023। विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हुए हमले को लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। नक्सलियों ने नेताओं पर हमला करने की बात का खंडन किया है। पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी के प्रवक्ता मोहन ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि कोई राजनेता उनके निशाने पर नहीं था, बल्कि पुलिस जवानों का काफिला समझकर फायरिंग की गयी थी। माओवादी नेता ने कहा टीसीओसी के तहत हमला किया गया था। इस हमले में उनके निशाने पर कोई राजनेता नही था। माओवादी नेता ने पर्चा फेंककर आरोप लगाया है जनवरी माह से TCOC चल रहा है। इस दौरान जवानों ने कई फर्जी गिरफ्तारी और फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम दिया है। इसी के खिलाफ ये हमला किया गया था।

18 अप्रैल को हुआ था हमला

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर 18 अप्रैल को गोली चली थी। विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। उसी गाड़ी में गोली लगी है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था। गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। पदेद्द के नजदीक ये हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक विधायक विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। कई गोलियां उनकी गाड़ी में लगी थी। पद्देड़ के नजदीक ये हमला हुआ है। पद्देड बीजापुर जिला मुख्यालय से सिर्फ 8 किलोमीटर दूर है। जिला मुख्यालय के करीब इस घटना ने हड़कंप मचा दिया था। जानकारी के मुताबिक अधिकांश गोलियां टायर में मारी गयी थी। नुक्कड़ सभा के बाद काफिले की 6 गाड़ियां लौट रही थी। नक्सल क्षेत्र से जब विधायक का काफिला निकल रहा था, तभी अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी। नक्सलियों का मकसद गाड़ियों का टायर ब्लास्ट कर गाड़ियों को पलटाने का था, लेकिन खुशकिस्मति की बात ये है कि घटना में विधायक बाल बाल बच गये।

Back to top button