हेडलाइन

प्राचार्य सस्पेंड : मुख्यमंत्री ने शिक्षक को सस्पेंड करने का दिया आदेश, स्कूल के क्लर्क के तबादले का आदेश… छात्रा की शिकायत पर एक्शन

रायपुर 11 अक्टूबर 2022। भेंट मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर के दौरे पर हैं। वो जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम रांछाभांटा हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से चौपाल में स्कूल छात्रा ने प्राचार्य की शिकायत की, जिसके बाद मुख्यमंत्री तत्काल मंच से ही सेमरा हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य को सस्पेंड करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी द्वारा शिकायत पर उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं स्कूल के क्लर्क को अन्यत्र ट्रांसफर करने के लिए कहा।

मुलाकात के लिए जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम रांछाभांटा हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर बिलासपुर सम्भाग के कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी श्री अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ग्राम पंचायत अमोरा के भरत पटेल ने कहा कि वे पहले मजदूरी करने जम्मू जाया करते थे। लेकिन ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, जिससे वे पिछले दो साल से बाहर मजदूरी करने नही जा रहे है। बल्कि यहीं खेती कर रहे हैं। उनका 10 हजार का कर्जमाफ हुआ है, 19 हजार का बोनस मिला है, गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर 20 हजार का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं से मिली राशि से घर की मरम्मत कराने के साथ बेटे को आईटीआई करवा रहा हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जनहितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Back to top button