हेडलाइन

VIDEO हड़ताल ब्रेकिंग : CM भूपेश ने हड़ताल पर गये कर्मचारियों को लेकर दिया बड़ा बयान… हठधर्मिता छोड़े काम पर लौटें…नहीं लौटें तो सर्विस ब्रेक…

रायपुर 31 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हड़ताली कर्मचारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्मचारियों हड़ताल से लौटना चाहिये।

हिमाचल से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

और कितने दिन हड़ताल करेंगे, हठधर्मिता छोड़े और काम पर लौटें। मेरे से मिलकर गये और फिर उसके बाद हड़ताल किये। पहले मिले तो हम बोले 6 प्रतिशत डीए देंगे तो वो लोग काम पर लौट गये। दूसरा ग्रुप आया तो बोले काम पर लौटो, पर मेरे से मिलकर हड़ताल पर गये। तो काम पर लौटो, तो मिल लूंगा, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, काम पर लौटे तो पहले। जो लौट जायेंगे उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई होगी, लेकिन जो नहीं लौटेंगे उनके खिलाफ सर्विस ब्रेक की भी कार्रवाई होगी और वेतन भी कटेगा।

आपको बता दें कि आज ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए कर्मचारियों से अपील की थी कि वो काम पर वापस लौटे। जिसके बाद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपील पर विचार करने की बात भी कही है।

Back to top button