पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO : चंद्रयान-3 को लेकर इस मंत्री ने जो कहा….उसे सुन लेंगे तो सिर पीट लेंगे, बधाई देते हुए कह दिया…”जो यात्री गए…उनको सलाम करता हूं”

राजस्थान 23 अगस्त 2023। बुधवार 23 अगस्त को भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रचते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है। ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है। इसरो को हासिल हुई इस बड़ी उपलब्धि पर पूरे भारत में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी के साथ ही छत्तीसगढ़,राजस्थान सहित दूसरे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दे रहे है। लेकिन इन सबके बीच राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर लोग अपना सिर पीट रहे हैं। इस बयान के बाद अब अशोक चांदना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसर बुधवार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर मीडिया देशभर में राजनेताओं से उनका बयान ले रही थी। इसी कड़ी में जयपुर में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना से पूछा गया, तो उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई देते हुए अजीबो-गरीब बयान दिया। अशोक चांदना ने कहा… हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो यात्री गए हैं हमारे उनको सलाम करता हूं! खेल मंत्री चांदना अब अपने इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं।

आपको बता दे कि गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमारा देश साइंस और स्पेस रिसर्च में एक कदम और आगे बढ़ा। उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। इसी बयान में उन्होंने आगे कहा जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं। अब इस बयान को लेकर वो मजाक के पात्र बन रहे हैं।

गौरतलब हैं कि बुधवार को तय समय पर चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया हैं। चंद्रयान-3 के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। इस उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है। राजस्थान में भी जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

Back to top button