पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

Vijay Sharma Biography: एथलीट रहे हैं डिप्टी सीएम विजय शर्मा, फिजिक्स से हैं पोस्ट ग्रेजुएट

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जिला पंचायत सदस्य से लेकर डिप्टी सीएम तक का सफ़रनामा

कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

रायपुर, 13 दिसंबर 2023। कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम की शपथ ली। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह के बीच राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय शर्मा की पहचान हिंदूवादी छवि की रही है। वो कवर्धा से कद्दावर कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्हें हिंदूत्व के एजेंडे पर भी भाजपा प्रमोट कर रही है। कवर्धा में 2021 में हुए झंडा विवाद के बाद जेल भी जाना पड़ा था। वो भाजयुमा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विधायक विजय शर्मा का सार्वजनिक जीवन यशस्वी रहा है। उन्होंने कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक का सफर उन्होंने तय किया है।

विजय शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने है। श्री शर्मा मूलतः कवर्धा के निवासी है। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को एक किसान परिवार में हुआ।

भौतिकशास्त्र में स्नातकोत्तर विजय शर्मा ने इसके साथ ही इंग्लिश लेग्वेज में डिप्लोमा लिया। श्री शर्मा ने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में कदम रख लिया था। डिप्टी सीएम बने श्री शर्मा क्रिकेट, पर्यटन, कविता पाठ एवं भाषण में गहन रुचि रखते हैं। क्रिकेट में वे राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं और एथलेटिक्स में भी उन्होंने पुरस्कार जीते हैं।

श्री शर्मा निरंतर क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से रखते आये हैं तथा सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहकर जनकल्याण का कार्य करते आये हैं।

खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी गंभीर रुचि रखते हैं। पर्यटन और अध्ययन उन्हें प्रिय है। डिप्टी सीएम श्री शर्मा छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ रखते हैं।

Back to top button