शिक्षक/कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजेंगे वीरेंद्र दुबे…..प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव

छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऐतिहासिक निर्णय का करेंगे जिक्र

रायपुर 24 अप्रैल 2022। पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्षरत राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे आज उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे उपस्थित रहेंगे। वीरेंद्र दुबे देश के कई राज्यो उत्तराखंड तेलगांना, उत्तरांचल बिहार ,मध्यप्रदेश जैसे अनेक राज्यो में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दौरा कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में OPS को लेकर कई प्रकार का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किये जिसमें ऐतिहासिक सफलता मिली है। आज देहरादून में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में वीरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली करने वाले पेंशन पुरूष छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऐतिहासिक निर्णय का जिक्र करेंगे। श्री दुबे के साथ मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक घनश्याम पटेल भी मौजूद हैं।

Back to top button