पॉलिटिकल

विष्णुदेव साय की सोनिया गांधी को चिट्ठी: लिखा- “कांग्रेस के भीतर चल रहा है गैंगवार, ढाई-ढाई साल में मुद्दे पर जल्द निर्णय लें”……सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार, बोले- “पहले अपनी चिंता करें, अगली बार दहाई भी पहुंचेंगे की नहीं”

रायपुर 28 अक्टूबर 2021। कांग्रेस के हालिया प्रकरण को लेकर बीजेपी अब निशाना साधने में जुट गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इस मामले में एक शिकायती पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति की वजह से प्रदेश में अराजकता का माहौल हो गया है। विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के हालिया प्रकरणों का सिलसिलेवार जिक्र पत्र में किया है। इधर बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है।

मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि

“विष्णुदेव साय भाजपा के अध्यक्ष है प्रदेश में गुटबाजी में बंटी भाजपा को देखे ।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत की सरकार है ।कांग्रेस की सरकार स्थिर है और 2018 के चुनाव में कांग्रेस अपने जन घोषणा पत्र में जो वायदे की थी कांग्रेस की सरकार उन्हें पूरा करने में लगी है। विष्णुदेव चिंता करे कि कांग्रेस की लोकप्रियता से मुकाबला कैसे करेंगे। BJP आने वाले चुनाव में दहाई तक पहुंचेगी या नहीं”

विष्णुदेव साय ने पत्र में कांग्रेस के भीतर गैंगवार जैसे भारी भरकम शब्दों का भी जिक्र किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश में आपसी खींचतान और ढाई-ढाई साल के मुद्दे की वजह से विकास कार्य ठप पड़ा है। मंत्री और विधायक की तरफ से क्षेत्रों में काम बिल्कुल ठप हो गया है। पत्र के जरिये विष्णुदेव साय के सोनिया गांधी से छतीसगढ़ के राजनीतिक हालातों पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। साय ने पत्र में सोनिया गांधी से कहा है कि ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर पार्टी जल्द कोई निर्णय ले और प्रदेश को भंवर में डूबने से बचाये।

 

Back to top button