मनोरंजन

इंतजार हुआ खत्म,…17 साल बाद रिलीज हुआ अनदेखा गाना….

मुंबई 05 सितंबर 2022 : अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड के सबसे हॉट और पॉपुलर हिट ऑनस्क्रीन कपल में से एक रहे हैं। जब-जब दोनों परदे पर आए हैं इनकी केमेस्ट्री ने हमेशा आग लगाई है। हालांकि दोनों के बीच बहुत ज्यादा मतभेद उत्पन्न होने बाद इन्होंने फिर कभी साथ काम नहीं किया। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की ऑनस्क्रीन जोड़ी अल्पकालिक रही है। अब एकबार फिर से दर्शकों की यादों को ताजा करने के लिए अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो साल 2005 में सुनील दर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म बरसात का है। जिसमें अक्षय और प्रियंका की केमेस्ट्री ने पर्दे पर जलवा बिखेरने वाली थी। हालांकि फिर अक्षय कुमार के स्थान पर बॉबी देओल को कास्ट किया गया था।

बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का एक गाना रिलीज हुआ है। यह गाना 17 साल बाद रिलीज हुआ है। इस गाने की खास बात यह है कि यह साल 2005 में शूट किया था। इसे अब साल 2022 में रिलीज किया गया है। इस गाने को प्रियंका और अक्षय ने फिल्म ‘बरसात’ के लिए शूट किया था। यह गाना फिल्म का टाइटल सॉन्ग है।

https://youtu.be/Lk5B-61Byh8

खास बात ये है कि यह एक बारिश सॉन्ग है, जो अपने टाइटल के अनुरूप है कपल की हॉट केमिस्ट्री से आग लगा है। इस गाने को नदीम श्रवण ने कंपोज किया था, इसके बोल समीर ने दिए थे। फिल्म बरसात के इस रोमांटिक गाने को कुमार शानू और अलका याज्ञनिक ने गाया था।

Back to top button