बिग ब्रेकिंग

मौसम ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर आज बारिश होगी…तेज हवाएं और आंधी की भी चेतावनी…मौसम विभाग ने इन जगहों पर बारिश की दी चेतावनी

रायपुर 23 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम बदल सकता है। बस्तर सहित कुछ और संभागों में बारिश हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा तथा दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आने की संभावना है।

मौसम में 23 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कल से वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग में अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।

आपको बता दें कि गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अंधड़ के साथ बारिश और तेज हवाएं चली थी। इसकी वजह से मौसम में थोड़ी नमी देखी गयी थी। रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव में कई जगहों पर तेज बारिश हुई थी। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश राजनांदगांव में ही दर्ज की गयी थी।

Back to top button