बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

Weather Update : छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर आज छाये रहेंगे बादल, बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी

रायपुर 27 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज करने की बात कही है। बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। जिसकी वजह से छग के विभिन्न स्थानों में आज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों में आज गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

बारिश के अलावा एक-दो स्थानों पर तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम जानकारों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बारिश का माहौल बन रहा है। प्रदेश में किसी भी वक्त बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। उपरोक्त कारणों से 27 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Back to top button