हेडलाइन

“लेबर डिपार्टमेंट,पर्यावरण से क्या लेना देना, वेंडर के घर 4- 5 घंटा बैठे रहे”ED की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री कब कड़ा बयान… मुंबई के लिए CM हुए रवाना

रायपुर 27 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। रवानगी के पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय महाधिवेशन बहुत शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सारे राष्ट्रीय नेता आए थे, सब लोग ने छत्तीसगढ़ से अपनापन,प्रेम लेकर देशभर में गये हैं। मुख्यमंत्री ने सभी का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे ढंग से अधिवेशन संचालित करना छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का विषय है।

वहीं, राहुल गांधी को लेकर बीजेपी महामंत्री के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में जितना अफवाह फैलाना था, वो फैला चुके। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की हैं। उसके बाद वो कितना ट्रोल करने को कोशिश करेंगे, राहुल गांधी की छबि में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा किस प्रकार से कार्रवाई करती है, ये उन्हें समझना चाहिए। यह उन राज्य में नहीं जाना चाहती जहां भाजपा है, कांग्रेस टक्कर नही दे पा रही हैं , तो अपनी जगह ईडी से लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरे जगह भाजपा मदद करने को जाती है, उनको भी सद्बुद्धि दे सिद्धिविनायक से प्रार्थना करूंगा।

ईडी कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि

पहले हमारे पदाधिकारी विधायकों के यहां छापा डाले उसके बाद विभागों में, लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना है उनका, पर्यावरण से उनका क्या लेना देना वहां गए, उनके बाद जो वेंडर था उनके घर से लेकर 4- 5 घंटा बिना आईडी कार्ड के, बिना नोटिस दिए, चले गये और उनके घर बैठे रहे। महाधिवेशन रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश के दर्शन करने जा रहा है।

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

Back to top button