…जब कलेक्टर मैडम पहुंची खेत में फसल काटने …वीडियो वायरल
IAS Sonika ,@IasSonika,dehradun ,dehradun DM,
देहरादून 23 अप्रैल 2024 IAS अफसरों खासकर यूपी और उत्तराखंड वालों में इन दिनों फसल काटने का नया ट्रेंड चल रहा है। जहां पहले यूपी के IAS अफसर फसल काटते हुए दिखे थे, वहीं अब उत्तराखंड से देहरादून के जिलाधिकारी सोनिका का फसल काटते हुए वीडियो सामने आया है, जोकि जमकर वायरल हो रहा है।
…जब कलेक्टर मैडम पहुंची खेत में फसल काटने@IasSonika @smartcityddun pic.twitter.com/3e8uP3yKXz
— NWNEWS24.COM (@newwaynews24) April 23, 2024
दरअसल, उत्तराखंड के देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने सोमवार यानी 22 अप्रैल को राजस्व ग्राम रायपुर में संपादित फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी कृषकों के साथ गेंहू की कटाई की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।
जिलाधिकारी सोनिका को फसल काटते अपने बीच देख ग्रामीण खुश नजर आए। उनका फलस काटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है ।कानूनगो संजय सैनी, राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, अपर सांख्यिकी अधिकारी अरूण बहुगुणा,बिशन सिंह आदि उपस्थित रहे।