हेडलाइन

आत्महत्या मामला : मृतक किसान के परिजनों को 50 लाख मुआवजा की मांग, घटना की न्यायिक जांच की भी मांग

रायपुर 30 जुलाई 2023। खल्लारी में एक किसान की मौत मामले में राजनीति तेज हो गयी है। किसान की कथित आत्महत्या मामले में भाजपा ने पिछले दिनों एक जांच दल बनायी थी। खल्लारी के किसान कन्हैया की खुदकुशी के मामले में बीजेपी जांच समिति ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा, सांसद चुन्नी लाल साहू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखन साहू, महासमुंद जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार को इसलिए जिम्मेदार बताया है।

भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि किसान की खुदकुशी के लिए सरकार दोषी है। किसान का परिवार कर्जदार हो गया था। फसल बर्बाद हो गयी थी। भाजपा ने कहा कि सरकार ने अभी तक 20 हजार रुपया का मुआवजा दिया। भाजपा मृतक किसान कन्हैया सिन्हा को 50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है। वहीं इस प्रकरण की न्यायायिक जांच और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग सरकार से की है

दो दिन पहले खल्लारी में एक किसान का शव खेत में मिला था। पुलिस के अनुसार महासमंद के छुइया गांव के रहने वाला किसान कन्हैया रोज की तरह घर से खेत के लिए निकला, पर वापस नहीं लौटा। जब घर वालों ने तलाश शुरू की तो किसान का शव खेत में मिला। किसान के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज और फसल की क्षति से परेशान होने की बात कही गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया,’किसान के लिखे सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.’ यानि फिलहाल पुलिस किसान की मौत दुर्घटना से होना माना है।

Back to top button