बिग ब्रेकिंग

दंतेवाड़ा ब्रेकिंग अपडेट : जवान ने खुद को गोली मारी….एयरलिफ्ट कर दंतेवाड़ा से रायपुर भेजा गया घायल जवान को….सीने में लगी है गोली…

दंतेवाड़ा 1 अक्टूबर 2021। दंतेवाड़ा CRPF कैम्प में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब एक जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना दंतेवाड़ा के समेली कैंप का है। बताया जा रहा है कि डेविड राजू नामक जवान ने आज खुद को गोली मार ली। कैम्प में गोली चलने की आवाज़ के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर जवान डेविड राजू को लहूलुहान हालत में देखकर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान के सीने में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है,जिसे डॉक्टरो ने रायपुर रिफर कर दिया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर दंतेवाड़ा से रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Back to top button