टॉप स्टोरीज़

मेघरज में महिला की हत्या:घर के पीछे मिली लाश,ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पति फरार……

मेघरज के लींभोई में 55 वर्षीय महिला का शव अपने ही घर के पीछे बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। इस संदर्भ में मृतक के बेटे ने अपने मामा को जानकारी देने के बाद परिजनों ने महिला के पति और ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मेघरज पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक महिला के फरार पति की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को मृतक भूरीबेन भीखाभाई कटारा का बेटा दशरथ हमेशा की तरह सुबह के समय उठा और जब अपने माता-पिता दिखाई नहीं दिए तो उसने खोजबीन शुरू की। तभी घर के पीछे ही भूरीबेन का शव बरामद हुआ। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना बेटे ने अपने मामा बाबूलाल वालाजी डामोर को दी।

सूचना पाते ही बाबूलाल और अन्य रिश्तेदार स्थल पर पहुुंचे। बताया गया कि मृतक भूरीबेन के मुंह से खून निकल रहा था तथा मुंह और गर्दन टूटा हुआ था। घटना की सूचना पाते ही मेघरज पुलिस स्थल पर पहुंची। जिन्होंने शव को पीएम के लिए रवाना किया है। इस मामले में बाबूलाल ने पुलिस में शिकायत कर मृतक के पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है। फिलहाल मृतक का पति फरार बताया जा रहा है।

Back to top button