टॉप स्टोरीज़

जानें कौन है ये महिला साइंटिस्ट, जो चंद्रयान 3 की चांद पर कराएंगी सॉफ्ट लैंडिंग, 45 से 50 दिन लगेंगे पहुंचने में

नई दिल्ली 13 जुलाई 2023 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक Chandrayaan-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे चांद की ओर रवाना किया जाएगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कराई जाएगी, जहां अभी तक दुनिया के किसी भी देश ने दस्तक नहीं दी है। इसमें सबसे खास बात ये है कि Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की जिम्मेदारी इस बार एक महिला खगोल वैज्ञानिक को सौंपी गई है। इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इसकी टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है। इस मिशन में कुल 29 डिप्टी डायरेक्टर और 55 प्रोजेक्ट मैनेजर दिन-रात काम में लगे हुए हैं।


लैंडिंग की जिम्मेदारी रितु करिधाल को
इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी इस बार एक महिला वैज्ञानिक ऋतू करिधाल को सौंपी गई है। रितु करिधाल चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं और प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरा मुथुवेल हैं। रितु करिधाल मंगलयान की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर और चंद्रयान-2 में मिशन डायरेक्टर रह चुकी हैं। रितु करिधाल को देश की ‘रॉकेट वुमन’ के नाम से भी पहचाना जाता है।

डा. ऋतु का कहना है कि कामयाबी के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी। जीवन में कई बार आपको कठिनाई भी लगेगी लेकिन आपकी सफलता से सारी थकान दूर हो जाएगी। कई बार आपकी कामयाबी के पीछे आपके परिवार का सपोर्ट छिपा होता है।


45 से 50 दिन बाद चांद पर पहुंचेगा यान
14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद Chandrayaan-3 करीब 45 दिन का समय अंतरिक्ष में गुजारेगा, जो LVM-3 रॉकेट से अंतरिक्ष में सफर करेगा। खास बात ये है कि चंद्रयान-3 में इस बार ऑर्बिटर नहीं भेजा जा रहा है। चंद्रयान-3 के साथ इस बार देश में तैयार किए गए प्रोपल्शन मॉड्यूल भेजे जा रहे हैं, जो लैंडर और रोवर को चंद्रमा की कक्षा तक लेकर जाएगा। चंद्रयान-3 अपने साथ कुल वजन 2145.01 किलोग्राम वजन लेकर जा रहा है, जिसमें 1696.39 किलोग्राम फ्यूल है।

Back to top button