बिग ब्रेकिंग

1059 मरीज, 3 मौत :कोरोना हुआ बेहद खतरनाक….आज 1059 नये मरीज मिले…. रायपुर में आंकड़ा 350 के करीब, बिलासपुर, रायगढ़ में भी 150 का आंकड़ा…..बिलासपुर में 2 मौत भी हुई … देखिये जिले भर के आंकड़े

रायपुर 4 जनवरी 2022। छत्तीसढ़ में कोरोना हर दिन तूफानी रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के मरीज एक हजार से ज्यादा मिले हैं। प्रदेश में आज 1059 कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं सिर्फ 21 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2977 हो गयी है। वहीं आज तीन लोगों की मौत भी हुई है। रायपुर में आज 343 नये कोरोना केस मिले हैं। वहीं बिलासपुर में 159 और रायगढ़ में 141 नये केस मिले हैं। दुर्ग में 89, राजनांदगांव में 44, कोरबा में 73, जशपुर में 32, सुकमा में 46 कोरिया में 21 और जांजगीर में 24 केस मिले हैं। बिलासपुर में 2 और रायगढ़ में 1 मौत हुई है।

Back to top button