बिग ब्रेकिंग

12 लोगों की मौत: दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गरी बस, 2 महिलाएं समेत 12 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक….

जोशीमठ 18 नवंबर 2022: उत्तराखंड में जोशीमठ के पास शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जोशीमठ प्रखंड के उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मारे गए लोगों में पुरुषों की संख्या अधिक है। वहीं, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। अभी तक 12 शव बरामद कर लिए गए हैं, जानने का प्रयास है कि अगर और भी लोग फंसे हैं या नहीं। इस हादसे में तीन लोग घायल भी बताए गए हैं जिन्हें उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

अब किस वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ, क्या ड्राइवर के स्तर पर कोई लापरवाही थी या नहीं, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अभी जोर सिर्फ घायलों के उपचार और रेस्क्यू ऑपरेशन पर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया गया है। उनकी तरफ से जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात भी कर ली गई है। स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से पूरा किया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने पर जोर रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के स्‍वजन को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अंतर्गत्‍ उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

Back to top button