हेडलाइन

3 की मौत: PM मोदी की सभा में आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 भाजपा कार्यकर्ता की मौत, कई घायल

सूरजपुर… पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे बस दुर्घटना शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बस में भाजपा के कार्यकर्ता सवार थे।जो अंबिकापुर विश्रामपुर से बस में सवार होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर जा रहे थे। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि का ऐलान किया है

बताया जा रहा है कि उसी दौरान रायल रोडवेज की बस का रतनपुर के पास एक्सीडेंट हो गया। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है,वहीं कई लोग घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस भीषण दुर्घटना में बस के सामने हिस्सा का परखच्चे उड़ गया।

वहीं हादसे की बाद मौके पर चीखपुकार मच गयी थी। इधर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मृतक

  1. सजन पिता सोहन जाती बिजिया उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 माझापारा जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर
  2. रुकदेव सी घर पिता सोनसाए सिंह जाती गोंड उम्र 45 वर्ष निवासी जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर
  3. अकरम रजा पिता मोह्हम्मद इसरार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अरा, थाना राजपुर जिला बलरामपुर

घायल गंभीर स्थिति मे अपॉलो हॉस्पिटल बिलासपुर भर्ती

  1. लीलू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा, लटोरी, सूरजपुर )
  2. विषम्भर यादव (मण्डल महामंत्री भाजपा सूरजपुर )

सामान्य चोट सिम्स हॉस्पिटल मे भर्ती

  1. अमृतराम पिता होलसाय सूरजपुर
  2. रोशन देवांगन सूरजपुर

सिम्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

1 कबूतरी बाई सूरजपुर

2 अशोक कुमार सूरजपुर

Back to top button