क्राइमबिग ब्रेकिंग

2 की मौत : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी…दो युवकों की मौके पर ही मौत, 1 घायल

जांजगीर 19 मई 2022। कार एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा जैंजैपुर के ओड़ेकेरा गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार जैजैपुर की तरफ जा रही थी, इसी दौरान सड़क किनारे पेड़ से कार की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर के बाद युवकों का शव कार में ही फंसा रह गया, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कर जैजैपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार ओड़ेकेरा गांव के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रविशंकर नारंग और राजेश निराला के रूप में हुई है। घटना के वक्त कार रविशंकर चला रहा था। वहीं घायल का नाम शिवकुमार नारंग है। मृतक युवक, हसौद क्षेत्र के नगारीडीह गांव के रहने वाले थे।

Back to top button