अध्यातम

21 अगस्त 2023 आज का राशिफल: इस सोमवार को है सावन की नाग पंचमी, जानें 12 राशियों में किसे मिलेंगे लाभ जानिए

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

मेष राशि -आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज नौकरी या कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। किसी के साथ बहस न हो, इसका ध्यान रखिएगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य सम्बन्धी भोजन या जिम उपकरण खरीद सकते हैं। आज किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी|

वृष राशि -आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवारवालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा।

मिथुन राशि -आज ऑफिस के आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा।

कर्क राशि -आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और सुखद रह सकता है। आपके परिवार और आपके आस-पास के लोग आपके समर्थन में होंगे, जिससे आपका मन खुश होगा। काम के क्षेत्र में आपके प्रयासों का सफलता मिलेगा। वित्तीय रूप से, ध्यानपूर्वक योजनाबद्धता बरतें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपकी सेहत भी अच्छी दिखती है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और सही आहार का पालन करें।

सिंह राशि -आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। काम में समस्याएं आ सकती हैं और आपको मेहनती रहकर प्रयास करना होगा। नए परियोजनाओं की शुरुआत के लिए यह उचित समय हो सकता है, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। वित्तीय रूप से, आपको व्ययों को संभालकर रखने की आवश्यकता है और निवेश के मामलों में सतर्क बने। परिवार में सहमति बनाए रखने के लिए संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कन्या राशि -आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण हो सकता है। काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको अपनी मेहनत में धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी समझदारी और योजनाबद्धता से आप समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। वित्तीय दृष्टि से, सावधानी बरतें और निवेशों में सतर्क रहें। परिवार और साथी के साथ संवाद और सहयोग में रहें, जिससे समस्याएँ कम हों।

तुला राशि -आज का दिन आपके लिए सामान्य से अच्छा हो सकता है। काम में सुखद परिणाम हो सकते हैं और आपके प्रयासों का सफलता मिल सकता है। आपकी कल्पनाशीलता और समझदारी से आप नए योजनाओं की ओर बढ़ सकते हैं। वित्तीय रूप से, निवेशों में सतर्क रहें और व्ययों को संभालकर चलें। परिवार में सद्गुण संवाद और समझ में बनाए रखने में मदद करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त होंगे तथा धन का लाभ भी इस हफ्ते अच्छी मात्रा में हो सकता है। इस हफ्ते व्यापार तथा कमीशन के कार्यों से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आप अच्छे खान पान का आनन्द ले सकते हैं। आलस्य से बचें।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर इस हफ्ते आप अपने दायित्वों की पूर्ति करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस हफ्ते कार्यस्थल पर लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपके बैंक बैलेंस से धन का कुछ भाग खर्च हो सकता है। इस हफ्ते माता से प्रेम बढ़ेगा तथा घरेलू कार्यों पर समय दे सकते हैं। इस हफ्ते जीवन साथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों के आत्मविश्वास में इस हफ्ते कुछ कमी देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में पद लाभ हो सकता है। इस हफ्ते आपके पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। इस हफ्ते भाई -बहनों से आपको लाभ मिल सकते हैं। संतान के साथ तालमेल बना कर चलें।

कुंभ राशि -आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढे़गा।ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इंक्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे।

मीन राशि -आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे।

Back to top button