अध्यातम

6 JULY का राशिफल: मीन,मकर राशि वालों को आज हो सकता है धन का लाभ….आपकी राशि क्या कहती देखे….

रायपुर 6 जुलाई 2022 घर में करीबी रिश्तेदार आएंगे। अपनों के साथ मस्ती भरा समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते समय गंभीर रहें। विरोधियों से दूरी बनाकर रखें। आपको नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
मेष
आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। संचित धन में कमी आ सकती है।

वृष
मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है, लेकिन यथोचित लाभ की आशा नहीं है। संचित धन में कमी रहेगी। माता का साथ मिलेगा।
मिथुन राशिफल: अनजान लोगों के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। फालतू के कामों में समय बर्बाद न करें।


कर्क राशिफल: शुभ समाचार मिलेगा। आपका ध्यान गलत गतिविधियों की ओर भटक सकता है। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। किसी जन्मदिन या अन्य कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज पूरा दिन मौज मस्ती में बीतेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।
सिंह राशिफल: संपत्ति में हिस्सा मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। बड़े भाई-बहनों से मधुरता बनी रहेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलने की संभावना है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। कुछ लोग आपकी कमियों का मजाक उड़ा सकते हैं। शांत रहने की कोशिश करें।
कन्या
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।
तुला
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कुछ बातों को लेकर नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशिफल: निजी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ होगा। चिकित्सा पेशेवरों को लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। नई योजनाएं बन सकती हैं। युवाओं को आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सोच-समझकर खर्च करें।
धनु राशिफल: पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको जीत मिल सकती है। व्यापार में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। निवेश के अच्छे परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। धार्मिक लाभ प्राप्त होगा।
मकर
कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ
मन अशान्त रहेगा। संयत भी रहें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। किसी कानूनी मसले का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

मीन
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को कष्ट होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति हो सकती है।

Back to top button