अध्यातम

16 सितंबर का राशिफल : वृष राशि वालों के लिए आज का दिन निवेश, शेयर और बिजनेस के लिए वरदान साबित होगा, जानिए अपना आज का राशिफल….

रायपुर 16 सितंबर 2022: दिन शुक्रवार, शुक्रवार देवी माँ का दिन माना जाता है। माँ महालक्ष्मी की पूजा इस दिन विशेष रूप से की जाती है। शुक्रवार वैभव लक्ष्मी व्रत के विषय में तो आपने सुना ही होगा। इसके अतिरिक अन्य देवियाँ भी शुक्रवार के दिन ही पूजी जाती हैं, क्यूंकि शुक्र वार उनका प्रिय दिन है।

मेष राशि: खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन जल्दी ही परिस्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर ता मनमुटाव हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृष राशि: आज वृश्चिक राशि के व्यापारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर-परिवार में मौज-मस्ती के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन धन लाभ और उन्नति का है। जरूरतमंद लोगों की सेवा करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि: आज मिथुन राशि के जातकों को व्यवसाय में बड़ी डील हाथ रख सकती है। मन में दबी हुई कोई इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य ढीला पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिंता सताएगी। कारोबार वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूर्ण हो सकती है। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल नहीं है। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें।

सिंह राशि: आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बल पर सम्मान और धन प्राप्त करेंगे। नया काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन हनुमान जी का ध्यान करें।

कन्या राशि: कर्क राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि: पैसों की अहमियत जानें नहीं तो आने वाले समय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। माता-पिता की सेहत बेहतर होगी। आज के लिए आपका शुभ रंग नीला है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन प्रेम के दृष्टिकोण से काफी बेहतर होने वाला है। आर्थिक रूप से मुनाफा होगा। दफ्तर में आप की छवि अच्छी होगी। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।

धनु राशि: आज व्यवसायिक कार्यों में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से चिंता बढ़ सकती है। नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक के आधार पर ही फैसला लें।

मकर राशि: जीवन में संभलकर चलना होगा। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर समाज में पहचान बनायेंगे। आज के लिए आपका शुभ रंग गुलाबी है।

कुंभ राशि: आय के स्रोतों में गिरावट आ सकती है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और स्थान परिवर्तन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

मीन राशि: जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होता है। कारोबार में वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

Back to top button