क्राइम

3 की मौत : इनोवा ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर..3 लोगों की मौत ,छह लोग घायल…

मुंबई 10 नवंबर 2023| मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक पर टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब सवा दस बजे टोल पोस्ट से महज 100 मीटर पहले बांद्रा की ओर आ रही तेज रफ्तार टोयोटा इनोवा कार एक मर्सिडीज से टकरा गई…

टक्कर के बाद टोल नाके पर खड़ी 6 गाड़िया आपस में टकराई
इसके बाद घटनास्थल से भागने की कोशिश में, कार ने टोल कतार में कई अन्य वाहनों को टक्कर मार दी. इससे टोल नाके पर खड़ी 6 गाड़िया आपस में टकरा गई उसमें बैठे लोग जख्मी हो गए. तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाल कर पास के भाभा अस्पताल में भेजा गया है|

छह गाड़ियों को मारी टक्कर
जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि कुल घायलों में से दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आज रात लगभग 10:15 बजे एक वाहन वर्ली से बांद्रा की ओर जा रहा था। सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले यह एक वाहन से टकरा गया। टकराने के बाद कार की गति तेज हो गई। इसके बाद अनियंत्रित इनोवा ने टोल प्लाजा पर 2-3 अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। इस घटना में कुल छह गाड़ियां चपेट में आई हैं। हादसे में अब तक कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि छह लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।

पुलिस की पकड़ में आरोपी ड्राइवर
बता दें कि इनोवा का ड्राइवर वर्ली की दिशा से ही तेज रफ्तार से आ रहा था। उसने सी लिंक के बीच में ही एक कार को टक्कर मारी। कार से टक्कर लगने के बाद वह अनियंत्रित हो गया और उसके वाहन की स्पीड बढ़ गई। इसके बाद बेहद तेज रफ्तार में वह बांद्रा की दिशा में फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बांद्रा सी लिंक टोल प्लाजा पर पहले से कई गाड़ियां खड़ी थीं। इनोवा ड्राइवर ने तेज रफ्तार के चलते इन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में इनोवा ड्राइवर को भी हल्की चोट आई है। पुलिस ने पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही इनोवा को भी जब्त कर लिया गया है।

Back to top button