बिग ब्रेकिंगब्यूरोक्रेट्स

16 IPS-IFS के खिलाफ 30 शिकायतें 2016 से अब तक हुई दर्ज…..इन अफसरों के खिलाफ चल रही है ACB-EOW में जांच

रायपुर 15 मार्च 2022। 6 सालों में छत्तीसगढ़ में कुल 16 IPS-IFS अफसरों के खिलाफ EOW-ACB में शिकायत दर्ज की गयी है। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 2016 के बाद से 11 IFS के खिलाफ 18 शिकायत और 5 IPS अफसरों के खिलाफ 12 शिकायत दर्ज की गयी है। IPS अफसरों के खिलाफ दर्ज 12 मामलों में से अकेले जीपी सिंह के खिलाफ ही 8 मामले दर्ज है। ये केस 2020 के बाद दर्ज हुए हैं।

Back to top button