×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 07 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी: CM ने 67.20 लाख महिलाओं के खातों में 630.55 करोड़ रुपये किये जारी, अब तक 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का वितरण

रायपुर 7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार तथा संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की उन प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जब माताएं और बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तब परिवार मजबूत होता है, बच्चों का भविष्य सुरक्षित होता है और समाज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता है। इसलिए मातृशक्ति का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह योजना केवल प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। प्रदेश के लाखों परिवारों में यह राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उपयोग हो रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक भूमिका और अधिक सशक्त हुई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अनेक महिलाएं महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर रही हैं। कई माताएं अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित निवेश कर रही हैं। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, किराना दुकान, सब्जी विक्रय, पशुपालन, अगरबत्ती निर्माण तथा अन्य छोटे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आय बढ़ाई है। इससे वे न केवल परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। महतारी वंदन योजना इसी सोच का परिणाम है, जिसमें हर महीने बिना एक हजार रुपए की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है। डीबीटी व्यवस्था ने पारदर्शिता बढ़ाई है और महिलाओं में शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा वित्तीय समावेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना इन सभी प्रयासों का महत्वपूर्ण आधार बनकर महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सम्मान प्रदान कर रही है।

1 मार्च 2024 से पूरे प्रदेश में लागू है योजना : 30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को किया गया था। आज जारी की गई 30वीं किस्त के बाद योजना के अंतर्गत वितरित कुल राशि बढ़कर 19 हजार 444 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक हो गई है।महतारी वंदन योजना का प्रभाव अब प्रदेश के लाखों परिवारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है, घरेलू निर्णयों में उनकी भागीदारी मजबूत हुई है तथा बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ा है। अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों तथा छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करना प्रारंभ किया है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण ही समावेशी विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। महतारी वंदन योजना इसी सोच को साकार करते हुए मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती प्रदान कर रही है तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

हाउसिंग बोर्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन अपर आयुक्तों को मिले नए अतिरिक्त प्रभार

RECOMMENDED

नक्सल के अंधेरे से विकास की उजियारे तक… सुकमा की नक्सल पुनर्वासित महिलाओं ने किया मिस इंडिया फेमिने ईस्ट अनुष्का सोन के साथ स्वदेशी रैंप वॉक…मुख्य्मंत्री विष्णु के सुशासन में जग रहा बस्तर की महिलाओं में आत्मविश्वास… 

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में बड़ी उपलब्धि, राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की मिली मंजूरी, 9,000 रोजगार और 3,000 करोड़ से अधिक का होगा निवेश

RECOMMENDED

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम

RECOMMENDED

IAS पोस्टिंग: इन आईएएस अफसरों को मिली नयी पोस्टिंग, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

RECOMMENDED

बाल नहीं कटवाने पर शिक्षक ने दो छात्रों को कमरे में बंद कर डंडे से पीटा! CCTV फुटेज आया सामने, परिजनों को बताने पर दी धमकी

RECOMMENDED

NSA आरोपी लल्ला उर्फ टूमन सोनवानी के घर पुलिस का छापा, दो जेरिकेन पेट्रोल बरामद; पेट्रोल बम से थाना उड़ाने की धमकी का मामला

RECOMMENDED

हमर लैब घोटाला: हाईकोर्ट से मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर को राहत नहीं, FIR और चार्जशीट रद्द करने से इनकार

RECOMMENDED

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार; ट्रायल जारी रहेगा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, जानिये पूरा शेड्यूल

RECOMMENDED
Asus Pad

Asus Pad भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध: ₹45,990 शुरुआती कीमत; 2.8K OLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी से है लैस

RECOMMENDED
Nothing and Oppo smartphones

Flipkart Freedom Sale: 8 अगस्त से Nothing और Oppo स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट, जानें बेस्ट डील्स

RECOMMENDED

CG-ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP समेत सभी पक्षों को भेजा नोटिस

RECOMMENDED

10 माह की मासूम समेत मां की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद ईंट से किया हमला, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Amazon Great Freedom Sale 2026 : सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy Z Fold 8 Ultra पर मिल रही भारी छूट, जानें ऑफर और कीमत

RECOMMENDED
Renault Duster

Renault Duster : इस दिवाली सड़कों पर उतरेगी Renault Duster Strong Hybrid, 22 kmpl माइलेज का दावा

RECOMMENDED
Honor Win 2

Honor Win 2 : 10,000mAh बैटरी और 2nm Snapdragon चिप के साथ अक्टूबर में दे सकता है दस्तक

RECOMMENDED
पति को दूसरी महिला के साथ देखा, फिर कर दी हत्या! कोरिया में सनसनीखेज वारदात

CG-पति को दूसरी महिला के साथ देखा, फिर कर दी हत्या! पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RECOMMENDED

कोर्ट न्यूज : लड़ाई में नाना की हत्या, दो नातियों को उम्रकैद; गैस सिलेंडर से तोड़ा था दरवाजा

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

हाउसिंग बोर्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन अपर आयुक्तों को मिले नए अतिरिक्त प्रभार