×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 07 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में बड़ी उपलब्धि, राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की मिली मंजूरी, 9,000 रोजगार और 3,000 करोड़ से अधिक का होगा निवेश

रायपुर, 7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने राजनांदगांव जिले के ग्राम पटेवा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राज्य में लगभग 9,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा ₹3,000 करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना है।

भारत सरकार ने EMC 2.0 योजना के अंतर्गत ₹432.08 करोड़ की कुल परियोजना लागत के विरुद्ध ₹210.56 करोड़ की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की है। परियोजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

यह मंजूरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है। नवा रायपुर में स्थापित पहले इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के बाद यह राज्य का दूसरा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर होगा, जिससे उद्योगों के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना और औद्योगिक भूखंडों की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की चार एंकर इकाइयों ने पहले ही इस क्लस्टर में रुचि दिखाई है। इन कंपनियों द्वारा लगभग ₹365 करोड़ के प्रारंभिक निवेश का प्रस्ताव दिया गया है।

करीब 306.56 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले इस क्लस्टर में 150.56 एकड़ औद्योगिक भूखंड आरक्षित किए गए हैं। यहां रेडी-बिल्ट फैक्ट्री, विद्युत एवं जल आपूर्ति, वेयरहाउस तथा अन्य आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं और परियोजना क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी से नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि EMC 2.0 इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ अब राष्ट्रीय स्तर के विनिर्माण उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद और सक्षम गंतव्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह क्लस्टर राज्य के युवाओं के लिए लगभग 9,000 गुणवत्तापूर्ण एवं दीर्घकालिक रोजगार के अवसर सृजित करेगा। राज्य सरकार तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगी, ताकि स्थानीय युवाओं को भर्ती प्रारंभ होते ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए त्वरित एवं पारदर्शी व्यवस्था विकसित की है। ‘वनक्लिक’ सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से भूमि आवंटन एवं सभी आवश्यक स्वीकृतियां निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे निवेशक बिना किसी अनावश्यक विलंब के अपनी परियोजनाएं प्रारंभ कर सकें।

यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को नई गति देने के साथ-साथ देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमता, कंपोनेंट निर्माण और वैल्यू एडिशन को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा देगी। साथ ही, यह छत्तीसगढ़ को देश के उभरते इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

हाउसिंग बोर्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन अपर आयुक्तों को मिले नए अतिरिक्त प्रभार

RECOMMENDED

नक्सल के अंधेरे से विकास की उजियारे तक… सुकमा की नक्सल पुनर्वासित महिलाओं ने किया मिस इंडिया फेमिने ईस्ट अनुष्का सोन के साथ स्वदेशी रैंप वॉक…मुख्य्मंत्री विष्णु के सुशासन में जग रहा बस्तर की महिलाओं में आत्मविश्वास… 

RECOMMENDED

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम

RECOMMENDED

IAS पोस्टिंग: इन आईएएस अफसरों को मिली नयी पोस्टिंग, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

RECOMMENDED

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी: CM ने 67.20 लाख महिलाओं के खातों में 630.55 करोड़ रुपये किये जारी, अब तक 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का वितरण

RECOMMENDED

बाल नहीं कटवाने पर शिक्षक ने दो छात्रों को कमरे में बंद कर डंडे से पीटा! CCTV फुटेज आया सामने, परिजनों को बताने पर दी धमकी

RECOMMENDED

NSA आरोपी लल्ला उर्फ टूमन सोनवानी के घर पुलिस का छापा, दो जेरिकेन पेट्रोल बरामद; पेट्रोल बम से थाना उड़ाने की धमकी का मामला

RECOMMENDED

हमर लैब घोटाला: हाईकोर्ट से मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर को राहत नहीं, FIR और चार्जशीट रद्द करने से इनकार

RECOMMENDED

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार; ट्रायल जारी रहेगा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, जानिये पूरा शेड्यूल

RECOMMENDED
Asus Pad

Asus Pad भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध: ₹45,990 शुरुआती कीमत; 2.8K OLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी से है लैस

RECOMMENDED
Nothing and Oppo smartphones

Flipkart Freedom Sale: 8 अगस्त से Nothing और Oppo स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट, जानें बेस्ट डील्स

RECOMMENDED

CG-ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP समेत सभी पक्षों को भेजा नोटिस

RECOMMENDED

10 माह की मासूम समेत मां की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद ईंट से किया हमला, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Amazon Great Freedom Sale 2026 : सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy Z Fold 8 Ultra पर मिल रही भारी छूट, जानें ऑफर और कीमत

RECOMMENDED
Renault Duster

Renault Duster : इस दिवाली सड़कों पर उतरेगी Renault Duster Strong Hybrid, 22 kmpl माइलेज का दावा

RECOMMENDED
Honor Win 2

Honor Win 2 : 10,000mAh बैटरी और 2nm Snapdragon चिप के साथ अक्टूबर में दे सकता है दस्तक

RECOMMENDED
पति को दूसरी महिला के साथ देखा, फिर कर दी हत्या! कोरिया में सनसनीखेज वारदात

CG-पति को दूसरी महिला के साथ देखा, फिर कर दी हत्या! पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RECOMMENDED

कोर्ट न्यूज : लड़ाई में नाना की हत्या, दो नातियों को उम्रकैद; गैस सिलेंडर से तोड़ा था दरवाजा

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

हाउसिंग बोर्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन अपर आयुक्तों को मिले नए अतिरिक्त प्रभार