क्राइम

4 की मौत : भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत… शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी… 3 की हालत गंभीर

सूरजपुर 25 फरवरी 2022। शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब मेहमानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की बतायी जा रही है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं 24 बाराती गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।  घटना प्रेमनगर के बाबाधाम क्षेत्र की है।

पूरा घटनाक्रम सूरजपुर जिला के प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गांव की लगभग 30 महिलाएं एक पिकअप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुर गांव जा रही थी। महिलांए शादी समारोह में पहुंची उससे पहले ही मुख्य मार्ग पर अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार पिकअप के सड़क के बीचोें बीच पलटते ही उसमें सवार महिलाओं के बीच चीख पुकार मच गयी। इस दर्दनाक हादसे में 8 महिलाओं को गंभीर चोट आई है, जबकि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद तत्काल सभी घायलो को सूरजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 3 अन्य महिलाओं की भी मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे रायपुर रिफर किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रेम नगर विधायक मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। फिलहाल दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वही मालवाहक पिकअप जीप में सवारी ढोने के कारण एक बार फिर बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें 4 महिलाओं की मौत हो जाने से शादीे घर में मातम पसर गया है।

Back to top button