क्राइम

CG: कमर दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला से डाॅक्टर ने किया रेप,घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की दी थी धमकी

जांजगीर 8 जून 2023। जांजगीर जिला में भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डाॅक्टर की हैवानियत सामने आयी हैं। यहां कमर दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला के साथ एक आयुर्वेदिक डाॅक्टर के रेप की घटना को अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि वारदात के बाद आरोपी डाॅक्टर ने घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गयी थी। दुष्कर्म की घटना से पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

दुष्कर्म का ये मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित रेप पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी हैं। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके कमर में अक्सर दर्द रहता था। जिसके इलाज के लिए वो पिछले 4 महीनों से आयुर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के संपर्क में थी। 19 मई को भी वो अपना इलाज कराने डॉक्टर के घर गयी हुई थी। घर से ही लगा हुआ उसका क्लीनिक भी है। यहां जांच के दौरान आरोपी ने महिला से अपने प्रेम का इजहार करते हुए छेड़छाड़ करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसने उसके साथ रेप किया और किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता घर लौट आई। उस दिन उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन कुछ दिनों के बाद पीड़िता नेअपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति के साथ पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया।पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर भारतेंदु केशव को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Back to top button